वैशाली: बड़ी खबर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर से है जहां एक थानाध्यक्ष ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जिंदगी खत्म कर ली। थानाध्यक्ष के ख़ुदकुशी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं आनन फानन में एसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष ने हाजीपुर के बैंक कॉलोनी में स्थित अपने किराये के मकान में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
यह भी पढ़ें - धनकुबेर DSP गौतम से EOU ने की लंबी पूछताछ, सवालों के जवाब में बार बार दोहराते रहे...
मृतक थानाध्यक्ष कौशल कुमार हैं जिन्हें 10 दिन पहले ही वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने जढुआ ओपी का प्रभारी बनाया था। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक आधिकारी के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है वहीं पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फ़िलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कौशल कुमार 2019 बैच के दारोगा थे और 10 दिन पहले ही उन्हें जढुआ थाना का प्रभार सौंपा गया था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें - राजस्व विभाग की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक कल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लेंगे अधिकारियों की क्लास...
चंदन तिवारी की रिपोर्ट