बिहार की जनता ने विपक्षी पार्टियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, BJP अध्यक्ष ने नीतीश कुमार की भी की तारीफ....
बिहार की जनता ने विपक्षी पार्टियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, BJP अध्यक्ष ने नीतीश कुमार की भी की तारीफ....
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय में गमछा घुमाते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि इस प्रचंड जनादेश के लिए सभी कार्यकर्ताओं की तरफ बिहार की जनता का अभिनंदन और धन्यवाद् करता हूँ। यह सिर्फ जनादेश नहीं है बल्कि नतीजे कहते हैं कि यह सुनामी है। इस सुनामी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की जनता हो या देश की, प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास व्यक्त किया है। हम जानते हैं कि यह चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में स्पष्ट रूप से विकास बनाम जंगलराज के बीच था और लोगों ने विकास पर मुहर लगा कर विकास का जनादेश दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पॉलिटिक्स ऑफ़ डेवलपमेंट को जनादेश दे कर आगे बढ़ाया है। मैंने जैसा पहले कहा कि यह रोडमैप जो विकास का था उसमें जंगलराज को बिहार की धरती पर नो एंट्री का स्पष्ट संदेश दिया है।
मैं चर्चा करना चाहता हूँ कि जब 2024 में लोकसभा में हमारी सरकार बनी तो उस समय हमारी भाजपा की सीटें कुछ कम हो गई यह घटना भारत के मतदाताओं को नागवार गुजरा। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि हमारी सीटें कैसे कम हो गई और यह दर्द और कसक थी लोगों ने बिहार चुनाव में पूरा कर दिया। यह प्रधानमंत्री के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास का नतीजा है जो भारत की जनता ने 2024 के चुनाव के बाद हर चुनाव में दिया है। हरियाणा चुनाव में हरियाणा की जनता ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए हैट्रिक सरकार बनाई, महाराष्ट्र में लोकसभा में हमारी सीटें कम आई जो वहां की जनता को पसंद नहीं आई तो विधानसभा की चुनाव में सूद समेत वापसी कर दी। आप सब लोग दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव में आपके नेतृत्व पर अटूट विश्वास रखते हुए तीन दशक बाद पूरी ताकत के साथ भाजप की सरकार बनाई। यह जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्रधानमंत्री को मिला और जनता ने मान लिया है कि ये गलती दुबारा नहीं होगी। अब जब जब चुनाव हो रहा है, जनता अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ कर वोट कर रही है। आज के नतीजों में बिहार की जनता ने भी बता दिया और हमें हाईएस्ट स्ट्राइक रेट देखने को मिला।
यह भी पढ़ें - बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया, PM मोदी ने विपक्ष पर किया कटाक्ष तो बिहार की जनता को कहा धन्यवाद
यह डबल इंजन की ही सरकार बिहार की जनता को चाहिए। मैं यह भी कहूँगा कि एक तरफ जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर जहाँ विश्वास जताया है वहीं नीतीश कुमार के सुशासन को भी अपना जनादेश दिया है। डबल इंजन की सरकार की जब हम बात करते हैं तो नीतीश कुमार के नेतृत्व को भी हम धन्यवाद देते हैं। इस चुनाव में सभी वर्गों का हमें आशीर्वाद मिला। महागठबंधन समाज को बाँट कर राजनीति कर रहा था, तुष्टिकरण की राजनीति के तहत वे बिहार को बिहारियों के सहारे नहीं बल्कि घुसपैठियों के सहारे चलाना चाहते थे। बिहार की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे कर स्पष्ट संदेश दिया है कि हम राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़े हैं। मई न महिलाओं को विशेष धन्यवाद दूंगा जिन्होंने बढ़चढ़ कर चुनाव में हिस्सा लिया और पीएम और सीएम नीतीश के अच्छे काम पर मुहर लगाई।
युवाओं, किसानों और आमजनों का हमें समर्थन मिला। हम इस आशीर्वाद के लिए बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद् देता हूँ। महागठबंधन ने बिहार के लोगों का कदम कदम पर अपमान किया, चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को अपमानित किया। मोदी जी का विरोध करते करते छठ मैया का भी अपमान करने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने हमारे प्रवासी भाइयों का भी अपमान किया और प्रधानमंत्री की दिवंगत माता को भी अपशब्द कहने से गुरेज नहीं किया लेकिन बिहार की जनता ने ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस चुनाव में बिहार की जनता ने महागठबंधन को जवाब तो दिया ही और परजीवी पार्टी कांग्रेस आज क्षेत्रीय पार्टियों से भी कमजोर हो गई यह भी देखने को मिला। मैं भाजपा के लाखों कर्मठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने बूथ पर दिनरात मेहनत किया और वोटरों के साथ खड़े हो कर मेहनत की उनका भी धन्यवाद अर्पित करता हूँ।
यह भी पढ़ें - CM नीतीश ने बिहार की जनता का जताया आभार, PM मोदी और अन्य घटक दलों को लेकर कह दी बड़ी बात...