darsh news

सीतामढ़ी में जलाभिषेक कर लौट रहे नेपाली भक्तों से भड़ी ट्रैक्टर नहर में पलटी..

The tractor of devotees returning to Nepal after performing

Sitamarhi - बिहार के सीतामढ़ी में जल चढ़ाक वापस नेपाल जा रहे कांवरियों से भरी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे नेपाल की रहने वाली एक महिला की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताते चलें कि भगवान शिव को जलाभिषेक कर नेपाल लौट रहे 25 कांवरियों से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 54 साल की महिला कांवरिया की मौत हो गयी है जबकि 4 कांवरियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वही कई लोग घायल हो गये हैं। घायलों को नहर से निकालकर अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

 भारत का बॉर्डर पार करते समय नेपाल में कांवरियों से भरी ट्रैक्टर भीषण हादसे का शिकार हुई है।  बागमती नदी के नहर में ट्रैक्टर पलट गई है। जहां घटनास्थल पर कोहराम मच गया घटना में घायल चक्रघट्टा गांव पालिका 5 पडरिया निवासी करीब 54 वर्षीय महिला कांवरिया पतही देवी की बिरगंज स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं इसी गांव पालिका के 26 वर्षीय शांति देवी,नौ वर्षीय पुत्री सुष्मिता,चालीस वर्षीय गीता देवी तथा इनकी ग्यारह वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी जख्मी है,सभी को इलाज के लिए मलंगवा भेजा गया है। ये सभी लोग सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के मडिया मनकेश्वर नाथ धाम मंदिर से जलाभिषेक कर नेपाल लौट रहे थे.

 सीतामढ़ी से सूरज कुणाल की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr