वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व से बाहर निकला बाघ, महिला को बनाया...
वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व से बाहर निकला बाघ, महिला को बनाया...

बगहा: बिहार के पश्चिम चंपारण में स्थित वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व से अक्सर बाघ निकल कर रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं और आम जनमानस को अपना शिकार बनाते हैं। एक बार फिर वाल्मिकीनगर टाइगर रिजर्व से एक बाघ निकल कर रिहायशी इलाके में एक महिला पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में महिला की मौत हो गई। वहीं बाघ के डर से स्थानीय लोग रतजगा कर पहरा दे रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए शव की तलाश में में जुट गए।
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सोनबरसा गांव में स्थानीय महिला उमाछी देवी मवेशी चराने गई थी इसी दौरान भाग ने हमला कर दिया और उसे लेकर जंगल में चला गया। फिलहाल वन विभाग के सर्च अभियान में महिला का पैर बरामद हुआ है जबकि बाकी शरीर अब तक बरामद नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर महिला का फटा कपड़ा भी बरामद किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम महिला के शव की खोजबीन में जुट गई है। लोगों ने महिला के परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग है।