darsh news

ट्रेन में महिला को शुरू हुआ पेट दर्द, सूचना पर GRP बनी फरिश्ता, परिवार में गूंजी किलकारी से ख़ुशी का माहौल...

train me gunji kilkari

पूर्वी चंपारण: अक्सर अपनी लापरवाही या अन्य किसी न किसी वजह से पुलिस की छवि लोगों में खराब ही है लेकिन बिहार में रेल पुलिस ने मानवता की मिशल पेश की है। पूर्वी चंपारण के बापू धाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के अधिकारी और कर्मियों ने ट्रेन में लेबर पेन से कराह रही एक महिला को ससमय अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताये जा रहे हैं। जीआरपी के इस काम को लेकर प्रशंसा करते नहीं थक रहे।

दरअसल मुजफ्फरपुर की एक महिला फुलजहां अपने माता पिता के साथ सप्तक्रांति सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर आ रही थी। ट्रेन जब सुगौली स्टेशन के आसपास थी तो उसके पेट में दर्द होने लगा जिसके बाद बोगी में सवार अन्य यात्रियों ने मामले की सूचना मोतिहारी जीआरपी को दी। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल ट्रेन के आने से पहले ही पूरे तामझाम के साथ तैयार थे और ट्रेन के आते ही महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुँचाया जहां महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को देखने के बाद परिजनों के चेहरे की मुस्कान और खुशियाँ देखते बन रहा था तो वहीं परिजन पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहते नहीं थक रहे थे।

यह भी पढ़ें       -      UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी रोक, कहा– दुरुपयोग की आशंका, नया ड्राफ्ट लाए केंद्र

बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी और उसके पति की तीन महीने पहले ही मौत हो गई थी। वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी जहां से अपने माता पिता के साथ घर लौट रही थी। अचानक ट्रेन में ही उसे लेबर पेन शुरू हुआ और जीआरपी की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुँचाया गया जहां उसने एक बच्चा को जन्म दिया। बच्चे की जन्म की खबर मिलने के बाद उसके पिता के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे और सभी ने एक सुर में जीआरपी अधिकारी और कर्मियों को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें       -      दारोगा निकली अपहरण और हत्या का साजिशकर्ता, CBI ने दबोचा...


Scan and join

darsh news whats app qr