darsh news

रील के चक्कर में जान की कीमत जीरो, चलती ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती फिर...

train se giri yuvti

पटना: इन दिनों युवाओं पर सोशल मीडिया का क्रेज काफी सर चढ़ कर बोल रहा है। सोशल मीडिया और रील्स का नशा युवाओं के सर पर इस कदर हावी है कि लोग अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बेगूसराय से जहां ट्रेन में रील बनाने के चक्कर में एक युवती नदी में गिर गयी। गनीमत रही कि युवती की जान बच गई लेकिन जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती की पहचान बेगूसराय के लोहियानगर निवासी साक्षी कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें     -       बहुत जल्द मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो ट्रेन, टेस्ट ड्राइव पूरा...

मामले में परिजनों ने बताया कि युवती अपने भाई के साथ परीक्षा दे कर पटना से वापस लौट रही थी। ट्रेन जब राजेंद्र सेतु पर पहुंची तो युवती ट्रेन के दरवाजे पर रील बनाने के लिए पहुंच गई और इसी दौरान असंतुलित हो कर सीधे गंगा नदी में गिर गई। युवती के नदी में गिरने के बाद वहां मौजूद नाविक और रेल पुल में काम करने वाले अन्य कर्मियों ने उसे देखा और आनन फानन में उसकी जान बचाई, लेकिन वह जख्मी हो गई। लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

लोगों ने कहा कि गनीमत रही कि युवती ट्रेन से गंगा नदी के पानी में गिरी, अगर गलती से पानी के बाहर गिरती तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। हालांकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह कुछ बोल नहीं पा रही है।

यह भी पढ़ें     -       बिहार में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, बिहार में बनेंगे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस...

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr