darsh news

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर भड़के पूर्णिया सांसद, कहा 'पूरी दुनिया की...'

trump par bhadake pappu

पटना: बीते दो दिनों से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी है और इस बीच इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने का दावा किया है। खामेनेई की मौत पर भारत में भी कई राजनीतिक दल और नेताओं ने शोक व्यक्त की है। इसी कड़ी में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को सनकी बताया और कहा कि उसने दुनिया की शांति खत्म कर दी है।

राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ईरान और रूस दुनिया में हमारा सबसे अच्छा मित्र रहा है और उनके साथ हम भावनात्मक तौर पर भी खड़े नहीं हो पाए। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर भड़कते हुए सनकी तक कह दिया और कहा कि उन्होंने दुनिया की शांति खत्म कर दी है। भारत ने हमेशा मूल्यों की राजनीति की है, भारत हमेशा मानवता के साथ खड़ा रहा है लेकिन आज हम चुप हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें    -  ईरान और अमेरिका-इजरायल जंग के बीच PM मोदी ने बुलाई CCS की बैठक, बनाये जायेंगे...

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज जो घटनाएं हो रही है इसे लेकर भारत और सभी लोगों को आवाज उठानी चाहिए। ये बहुत गलत है और इसके खिलाफ मानवता, बच्चों को बचाने के लिए  हम सब को आवाज उठानी होगी। इन हमलों में आम लोगों की भी मौत हो रही है। ईरान और इजरायल के बीच लगातार संघर्ष देखा जा रहा है। मिडिल ईस्ट में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 

यह भी पढ़ें    -  12 घंटे में कुत्ता ने 60 आदमी को पहुंचाया अस्पताल, तीन दिनों से नहीं है...


Scan and join

darsh news whats app qr