darsh news

दिवाली की पहली रात दो भाई की संदिग्ध मौत, एक था राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तो दूसरे की हुई थी...

दिवाली से पहले देर रात दो भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत, मृतक विशाल राज को मिला था राष्ट्रपति पुरस्कार, पिता ने गोतिया पर हत्या का लगाया आरोप

Two brothers die under suspicious circumstances on the first
दिवाली की पहली रात दो भाई की संदिग्ध मौत, एक था राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तो दूसरे की हुई थी..- फोटो : Darsh News

गया जी: बिहार के गया जी में दिवाली से पहले रविवार की देर रात दो भाइयों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दोनों के शव मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर दूर मिले। दोनों रविवार शाम से लापता थे। परिजनों ने गोतिया (पाटीदार) पर गला दबाकर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान यशराज उम्र 27 वर्ष और विशाल राज उम्र 25 वर्ष के तौर पर हुई है, दोनों न सिर्फ दोस्त है, बल्कि आपस में मेरे-फुफेरे भाई थे। 8 महीने पहले यशराज की शादी हुई थी। यह घटना नैली गांव के पास की है। मृतक दोनों भाई गेवाल बीघा का रहने वाला है। विशाल राज रक्तदान और सोशल एक्टिविटी में शामिल रहता था, इसके लिए राष्ट्रपति से उसे सम्मानित भी किया गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने रामपुर थाना क्षेत्र के सिकडिया मोड़ के पास सड़क जाम कर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि दोनों की हत्या कर एक नाली में फेंका गया है। परिजनों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। एक महीने पहले भी दोनों परिवार के बीच लड़ाई हुई थी और थाने में प्राथमिकी भी दर्ज हुआ था। लड़ाई का कारण प्राइवेट बसों का नाम चेंज करने को लेकर था। विशाल राज के पिता चंदू यादव और ओम यादव की गया-रांची रूट पर बसे चलती है।

मृतक विशाल राज के पिता चंदू यादव का कहना है कि कुछ साल पहले गांव में पूछू यादव और मलू यादव की हत्या हुई थी। दोनों की हत्या का आरोप एक दूसरे के परिवार वालों पर लगा था, तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल आ रहा है। चंदू यादव ने बताया कि वह लोग समझौते का प्रेशर बना रहे थे, समझौता नहीं करने पर ओम यादव, नीरज यादव, भीम यादव, सोनू यादव, मोनू यादव, मनोज यादव, अर्जुन यादव, मन्नू यादव ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। उनकी बातें नहीं मानी तो विशाल राज और यशराज की उन लोगों ने मौका मिलते ही हत्या कर दी।  मृतक के शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं है और न हीं दोनों को गोली लगी है, गला दबाकर हत्या की गई है। 

इस संबंध में डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि परिवार दोनों की हत्या का आरोप लगा रहा है। लिखित आवेदन दिया गया है। 1 से 2 दिनों में मामले का खुलासा हो जाएगा। मृतकों के परिजन हत्या का आरोप अपने ही गोतिया भाई पर लगा रहे हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr