darsh news

चंपारण में गंडक नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे..

Two teenagers drowned while bathing in Gandak in Champaran

BETTIAH- खबर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से है जहां गंडक नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पा रहा है जिसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर स्थानीय पुलिस और गोताखोर खोजबीन में लगे हैं.

 मिली जानकारी के अनुसार जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के आसाराम पटखौली के नजदीक बाथना  घाट के समीप गंडक नदी में नहाने के क्रम में दो बच्चे डूब गए।घटनास्थल पर उपस्थित लोगों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों लड़के मियांपुर तिलंगही से नहाने के लिए घाट पर आए हुए थे और नहा रहे थे। अचानक दोनों बच्चे गहरे पानी में डुब गए। उन लड़कों के साथ और लड़के जो नहाने आए हुए थे उन लोगों ने बताया कि वे तैरना नहीं जानते थे एक बच्चा जब डूब रहा था तो दूसरा बच्चा उसे बचाने गया और वह भी डूब गया।

 पूछे जाने पर बताया कि पहले का नाम तिलंगही वार्ड नंबर 3 निवासी इम्तियाज अहमद का पंद्रह वर्षीय पुत्र जफर अहमद तथा हैदर अंसारी का 13 वर्षी य पुत्र जाहिद अहमद है। 

परिजनों ने बताया की दोपहर दस बच्चे बथना घाट पर नहाने आए थे। नहाने के क्रम में  जफर अहमद का पैर फिसल गया और वह डूबने लगा।यह देख बचाने गए दूसरा लड़का भी नदी में डूब गया।साथ में नहाने आए बच्चें व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने डुबे बच्चों की खोजबीन में स्थानीय गोताखोरों की मदद ली। घंटों खोज बीन के बाद भी दोनों बच्चों का पता नही चला। स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी है.

 बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr