UGC के समर्थन में पटना में फिर से उतरे छात्र, कल सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई...
पटना: बिहार में UGC का मुद्दा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर राजधानी पटना में UGC के नए नियम के समर्थन में सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे और लोकभवन का घेराव करने के लिए निकले हैं। छात्रों की भीड़ को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल प्रतिनियुक्त किये गए हैं। राजधानी पटना के गांधी मैदान से छात्रों का हुजूम निकला जो लगातार पुलिस की बैरीकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ता जा रहा है। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की लेकिन छात्रों की भीड़ ने बैरीकेडिंग तोड़ दी। डाकबंगला चौराहा पर पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की और इस दौरान प्रदर्शनकारी तथा पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
यह भी पढ़ें - अब तक जारी नहीं किया गया TRE-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन, फिर से सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमलोग लोक भवन जा कर अपनी बात रखना चाहते हैं। सरकार को UGC एक्ट लागू करना पड़ेगा। इस दौरान एक तरफ जहां प्रदर्शनकारी जय भीम के नारे लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस दंगा नियंत्रक वाहन और वाटर केनन के साथ मुस्तैद है और प्रदर्शनकारियों को रोकने की जद्दोजहद में लगी है। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। वहीं प्रदर्शनकारी ने कहा कि कल इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है और इससे पहले हम अपनी बात प्रदर्शन के माध्यम से न्यायाधीशों तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि यह एक्ट दुबारा लागू किया जा सके। पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारी लोग सड़क पर ही बैठ गये और नारेबाजी करने लगे।
यह भी पढ़ें - POCSO एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पत्थरबाजी, फायरिंग में एक किसान...