darsh news

उमंग-2026: खेल, संस्कृति और साहित्य में एनजीपी-13 पटना अव्वल, टेबल टेनिस में छात्राओं ने मारी बाजी..

umang 2026

टेबल टेनिस में पटना की छात्राओं ने मारी बाजी, बालक वर्ग का खिताब भागलपुर को। राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज ने राजकीय पॉलिटेक्निक, गोपालगंज को पराजित कर जीता क्रिकेट का खिताब। शतरंज के बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की श्रेया राज और बालक वर्ग में बांका के मोनु कुमार को खिताब 

पटना: विज्ञान, प्रवैधिकी एवं तकनिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय खेल एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधि “उमंग-2026” के अंतर्गत वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिन्टन, टेबल-टेनिस व क्रिकेट प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की धूम रही। सभी खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हुए संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर न्यू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटना-13 पॉलिटेक्निक वर्ग में शीर्ष स्थान पर रहा। 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, और उन्हें ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। क्रिकेट स्पर्द्धा में राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज ने राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, गोपालगंज को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया है। 

आज (मंगलवार-गुरुवार) से राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता होगी। उमंग-2026 के तीसरे दिन सोमवार को चेस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर की डिप्लोमा सीएसई ब्रांच की श्रेया राज ने प्रथम और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, पटना की डिप्लोमा सीएसई ब्रांच की प्रतीका रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में राजकीय पॉलिटेक्निक, बांका की डिप्लोमा सिविल ब्रांच की मोनू कुमार ने प्रथम और राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेर के सिविल ब्रांच के छात्र शुभम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें   -   तेज प्रताप को हलके में लेते हैं मुंहबोले मामा सुनील सिंह, CM नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात....

टेबल टेनिस में बालिका वर्ग में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, पटना डिप्लोमा प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष, सीएसई, ईई ब्रांच की बालिकाएं प्रिया भारती, शंध्या कुमारी, मुस्कान कुमारी व साक्षी कुमारी विजेता रहीं। वहीं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, भागलपुर की डिप्लोमा द्वितीय वर्ष, सिविल और इसी ब्रांच की बालिकाएं राजश्री, रिया राज, हैप्पी कुमारी और मुस्कान कुमारी उपविजेता रही। बालक वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक, भागलपुर ने डिप्लोमा द्वितीय वर्ष, ईसीई, ईई और सीई ब्रांच के बालक आदित्य शर्मा, गौतम शर्मा, अंकित कुमार और अंकुश कुमार विजेता रहे, जबकि एनजीपी-13 के डिप्लोमा द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष, सीई, सीएसई ब्रांच के बालक प्रभु नारायण पंडित, सिद्धार्थ, प्रीत राज व मोहित कुमार सिंह को उपविजेता घोषित किया।

इसी तरह, बैडमिन्टन के बालिका वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक, पटना की पॉलिटेक्निक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की ईसीएस, सीएसई और सिविल ब्रांच के बालिकाएं अर्पिता कुमारी, दीपाली कुमारी, अनिषा कुमारी और अदिति कश्यप को विजेता तथा राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार की पॉलिटेक्निक प्रथम और तृतीय वर्ष की सीएसई और सिविल ब्रांच की बालिकाएं उपविजेता रही। बालक वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक, मोतिहारी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के मैकेनिकल, एसीएफ, सिविल और ईसी के बालक धीरज कुमार, सत्यम कुमार, दीपक कुमार और सत्यम कुमार गुप्ता को विजेता और राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के ईई और सिविल ब्रांच के बालक सौरभ कुमार, गौरभ कुमार, आदित्य राज व साहिल कुमार को उपविजेता घोषित किया गया।

कबड्डी स्पर्द्धा के बालिका वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार डिप्लोमा प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, ईसीई, ईएलई, सीएसई एमई और सिविल ब्रांच के बालिकाएं विजेता रही और एनजीपी-13 डिप्लोमा प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, के ईसीई, सीएसई, एई, एमई और ईई ब्रांच के बालिकाएं उपविजेता रही। वॉलीबॉल में बालिका वर्ग में राजकीय पॉलिटेक्निक आस्थावन विजेता और राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा उपविजेता रही।

यह भी पढ़ें   -   अपनी ही सरकार के मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखी मैथिली ठाकुर, सदन में कहा 'एक बार फिर से...'

Scan and join

darsh news whats app qr