darsh news

33 वर्षों बाद बदलाव को आतुर है बेलागंज की जनता: उमेश सिंह कुशवाहा

Umesh on bela ganj chunav

गुरुवार को बिहार जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बेलागंज विधानसभा उप-चुनाव की एनडीए समर्थित जद(यू0) प्रत्याशी मनोरमा देवी के आशीर्वाद सभा सह नामांकन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय मतदाताओं से आगामी 13 नवंबर को चुनाव चिन्ह तीर छाप पर वोट करने की अपील की। उमेश कुशवाहा ने कहा कि बेलागंज में विकास बनाम विनाश के बीच की लड़ाई है। एक ओर हमारा एनडीए गठबंधन है जिसने बिहार में विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वहीं दूसरी ओर 15 वर्षों तक सरकारी खजाने लूटकर बिहार को विनाश की ओर धकेलने वाली राजद जैसी नकारात्मक शक्तियां हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता 33 वर्षों के बाद बदलाव की नई इबारत लिखने के लिए आतुर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास की नई उड़ान मिली है। सामाजिक न्याय के मूलमंत्र को अपनाते हुए हमारे नेता ने समावेशी विकास का नया माॅडल प्रस्तुत किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने की मुहिम में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास डबल इंजन की एनडीए सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का उज्ज्वल भविष्य परिवारवादी राजनीति से नहीं बल्कि जनसेवा की नीति से तय होगा। आगे उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता विपक्ष के विकास विरोधी मंसूबे को ध्वस्त करने का मन बना चुकी है और 23 नवंबर को यहाँ सुशासन का नया सूर्योदय होगा, जो आने वाली पीढ़ियों की भविष्य के विकास को नई रौशनी देगा।



                            

Scan and join

darsh news whats app qr