darsh news

राजद के दो दर्जन से अधिक नेताओं ने थामा जदयू का दामन

Umesh on rjd

रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित मिलन समारोह में राजद के प्रदेश एवं समस्तीपुर जिला इकाई के प्रमुख नेताओं ने जद(यू0) का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी एवं  ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चैधरी ने संयुक्त रूप से सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधानपार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, समस्तीपुर महानगर की जिलाध्यक्ष शकुंतला वर्मा एवं अनिल कुमार मौजूद रहे।उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकासकार्यों एवं पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर राजद के प्रमुख नेतागण जद(यू0) परिवार में शामिल हुए हैं। इससे समस्तीपुर सहित आस-पास के जिलों में जद(यू0) को मजबूती मिलेगी एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में विकास विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने में हम कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नए साथियों के मान-सम्मान का समुचित ख्याल रखेगी।

Scan and join

darsh news whats app qr