darsh news

Bihar Politics : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज, बोले- खलनायक की भूमिका में है राहुल गांधी...

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गयाजी पहुंचे। गयाजी के सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है।

Upmukhyamantri Vijay Kumar Sinha ne kasa tanj, bole- Khalnay
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कसा तंज- फोटो : Google Image

Gaya Ji : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गयाजी पहुंचे। गयाजी के सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी खलनायक की भूमिका में है। पहले निर्वाचन आयोग को अपमानित करने का कार्य किया और अब धमकी दे रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष की भूमिका इस तरह की नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सारी मर्यादा को तार-तार करने का कार्य किया है। ऐसे लोग कभी भी सरकार नहीं बना सकते है जो संविधान को नहीं मानते हैं, उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। राहुल गांधी गुंडा की भाषा बोल रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं को डराने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग जनता को भ्रमित करने के लिए यात्रा कर रहे हैं, इससे कुछ होने वाला नहीं है।


वहीं, उन्होंने बोधगया में आगामी 22 अगस्त को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कहां की वह दिन गौरव का दिन होगा। भगवान बुद्ध की भूमि से प्रधानमंत्री गया जी को बड़ी सौगात देंगे। एक तरफ महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है तो वहीं दूसरी तरफ प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का भी कॉरिडोर बनेगा, इससे पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा और यहां के लोगों को भी इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हम तमाम लोगों से अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जरूर आए।




गयाजी से मनीष कुमार की रिपोर्ट


ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Bihar-Crime-Bhrashtachar-ke-aarop-mein-karyapalak-abhiyanta-ke-thikano-par-chhapemari-194325

Scan and join

darsh news whats app qr