darsh news

UPSC परीक्षा में टॉप करने का दावा करने पर जिस थानाध्यक्ष ने किया था सम्मानित अब उसी ने भेज दिया जेल, यह है मामला

शेखपुरा: UPSC ने अभी हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित किया है जिसमें कई लोगों ने दूसरे के परीक्षा परिणाम को अपनी सफलता बता कर खूब सुर्खियाँ बटोरी। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा से सामने आया जहां UPSC परीक्षा में टॉप करने की खबर के बाद जिस थानाध्यक्ष ने सम्मानित किया था अब उसी ने अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शेखपुरा का है जहां चेवाडा प्रखंड के लोहान के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत ने UPSC में टॉप होने की खबर सोशल मीडिया में शेयर की थी।

रंजीत के UPSC में टॉप करने की जानकारी सामने आने के बाद शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट उनके घर पहुंचे थे और उन्हें अंगवस्त्र तथा एक ब्रीफकेस उपहार में दिया था। इसके साथ ही स्थानीय पंचायत सरफराज आलम ने एक छोटा समारोह आयोजित कर सम्मानित किया था इसके साथ ही माहुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती ने भी उन्हें थाना पर बुला कर सम्मानित किया था। इसके बाद गलत दावों के कई अन्य मामले सामने आने के बाद जब लोगों ने रंजीत से UPSC से संबंधित परीक्षा परिणाम तथा अन्य दस्तावेज की मांग की तो वह गांव छोड़ दिल्ली फरार हो गया। इधर UPSC ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि टॉप करने वाला रंजीत बिहार का नहीं है और न ही टॉपर का नाम रंजीत है बल्कि वह रंजीथ है।

यह भी पढ़ें    -    17 हजार रूपये घूस लेते हुए संसाधन शिक्षक को निगरानी ने दबोचा, BEO ने मांगी थी रिश्वत लेकिन...

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर फर्जी UPSC टॉपर की खोजबीन शुरू कर दी और अब गिरफ्तार कर लिया है। मामले में SDPO डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार को शेखपुरा के आरडी कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था और अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें    -    NDA की जीत के लिए BJP अध्यक्ष ने जनता को कहा धन्यवाद, खरीद फरोख्त के आरोप पर रामनाथ ठाकुर ने...

शेखपुरा से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr