वैशाली में STF और जिला पुलिस ने एक कुख्यात को मार गिराया, 300 किलो सोना लूटने वाली गैंग...
वैशाली: गृह मंत्री सम्राट चौधरी का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि अपराधी अगर गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उन्हें उसी भाषा में जवाब देगी एक बार फिर सच साबित हुई। वैशाली पुलिस और पटना STF की संयुक्त कार्रवाई में वैशाली सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में देश भर में 300 किलो सोना लूट मामले के आरोपी गैंग के एक सदस्य को दौड़ा दौड़ा कर मार गिराया। बताया जा रहा है कि वह सोना लूट गैंग के सरगना सुबोध सिंह का राईट हैण्ड था जो कुछ दिन पहले PMCH से पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार STF को सूचना मिली थी कि प्रिंस सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित एक घर में छुपा हुआ है जिसके बाद जिला पुलिस के साथ एक टीम गठित कर छापेमारी में गई। पुलिस को देखते ही कुख्यात प्रिंस ने अपने एक साथी के साथ पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में STF ने उसे मार गिराया। घटना को लेकर स्थानीय चश्मदीद ने बताया कि पास वाली बिल्डिंग में एक लड़का कुछ दिनों पहले रहने आया था। प्रिंस उसी के घर में छिपा था। पुलिस को देखते ही उन लोगों ने गोली चलानी शुरू कर दी। गोली की आवाज सुन जब मैं बाहर आया तो देखा कि दोनों तरफ से गोलियां चल रही थी।
यह भी पढ़ें - बिहार चुनाव रद्द करने की जन सुराज की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, CJI ने कहा 'आपको जनता ने...'
बताया जा रहा है कि कुख्यात प्रिंस एक शार्प शूटर था और वह सोना लूट गैंग के सरगना सुबोध सिंह का राईट हैण्ड था। उसके विरुद्ध कई मामले दर्ज थे। बीते वर्ष सितंबर में वह सीने में दर्द की शिकायत के बाद PMCH में इलाज के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा दे कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह पांच दिनों से भागने की फ़िराक में था और 1 से 4 सितंबर तक तीन बार इलाज के नाम पर PMCH आ चुका था। फिर उसने अपने साथ आने वाले पुलिसकर्मियों को मटन पार्टी के लिए तैयार किया और इलाज के बाद पहले मरीन ड्राइव गया फिर वहां से सैदपुर नहर के पास एक डॉक्टर के घर जा कर मटन पार्टी की और वहां पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर भाग निकला था