darsh news

पटना की सड़कों पर प्रेमी जोड़े निकलने से पहले हो जायें सावधान, वैलेंटाइन डे को लेकर इस संगठन जारी की चेतावनी...

valentines day ko lekr chetawani

पटना: भारत समेत विश्व के दूसरे देशों में भी मुहब्बत का पर्व वैलेंटाइन डे की तैयारी काफी जोरों पर है। इस दिन अक्सर प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिलते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। हालांकि भारत में वैलेंटाइन डे के दिन कई संगठन इसका विरोध भी करते दिखते हैं। ऐसा ही कुछ सामने आया है राजधानी पटना से जहां एक सामाजिक संगठन ने प्रशासन से पार्क, कॉलेज परिसर समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने प्रेमी जोड़ों को चेतावनी दी है कि अगर सार्वजनिक स्थल पर अश्लील  हरकत करते पकड़े गए तो फिर उनका कड़ा प्रतिकार किया जायेगा।

इस मामले में हिंदू शिवभवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने पटना जिला प्रशासन को पत्र लिखर पार्क, कॉलेज परिसर और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को विशेष निगरानी की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन को बताया है कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों पर अभद्र व्यवहार करते हैं जिससे सामाजिक वातावरण प्रदूषित होता है। प्रशासन से मांग है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने प्रेमी जोड़ों को भी आगाह किया है कि अगर 14 फरवरी को सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों में पाए गए तो संगठन सामाजिक और नैतिक स्तर पर विरोध करेगा। अगर चेतावनी के बाद भी सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन किया तो फिर कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी।

यह भी पढ़ें     -     आकाश यादव ने शेयर किया अनुष्का यादव की बेटी का नाम, फोटो के साथ लिखा...

बता दें कि हर वर्ष वैलेंटाइन डे यानि 14 फरवरी को राजधानी पटना के विभिन्न पार्क, कॉलेज परिसर समेत अन्य घूमने वाले सार्वजनिक जगहों पर प्रेमी जोड़ों की भारी भीड़ जुटती है। इस दौरान कई जगहों पर प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते भी पकड़े जाते हैं जिसका विभिन्न सामाजिक संगठन कड़ा विरोध करता है। एक बार फिर वैलेंटाइन डे से पहले बिहार की राजधानी पटना में सामाजिक संगठन ने प्रशासन से निगरानी की मांग के साथ ही प्रेमी जोड़े को भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें     -     'वंदे मातरम' पर केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, अब सभी सरकारी आयोजनों में किया गया अनिवार्य...


Scan and join

darsh news whats app qr