बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्ष ने जम कर किया हंगामा, मात्र 15 मिनट तक चला सदन...
पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र काफी गरमाहट के बीच चल रहा है। बजट सत्र के पांचवें दिन विधान परिषद में माहौल काफी गर्म रहा जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जम कर हमला किया। दरअसल विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर समेत राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी। राजद MLC सुनील सिंह ने दरभंगा में छः वर्ष की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला उठाया साथ ही राज्य में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान सदन में सरकार के विरुद्ध नारेबाजी शुरू हो गई जिसके बाद माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया।
विपक्ष के हंगामे के बीच अचानक नीतीश कुमार अपनी सीट पर खड़े हुए और विपक्ष पर हमला करने लगे। उन्होंने कहा कि जब तुम लोग सरकार में थे तब का याद है या नहीं। जब तुम लोगों ने कोई काम तो किया नहीं और आज हल्ला कर रहे हो। तुमने कभी कोई काम किया कि आज बोल रहे हो, किसी बच्ची को स्कूल भेजा था तुमलोगों ने। हमारी सरकार लगातार केंद्र सरकार के सहयोग से विकास कर रही है। हमलोग शिक्षा स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसके बाद विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
यह भी पढ़ें - राजधानी पटना में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने किया हमला, पुलिस अधिकारी समेत कई जख्मी, JCB भी...
बिहार विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही में लगातार विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है जबकि सरकार अपनी काम और उपलब्धियों को बता रही है। बता दें कि सोमवार को सदन की कार्यवाही से पहले भी विपक्षी सदस्यों ने जम कर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष ने एक तरफ बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हंगामा किया तो दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी का भी विरोध किया। चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन एक प्रिंटेड टीशर्ट पहन कर सदन में पहुंचे थे। सोमवार को लंच के बाद सदन की कार्रवाई शुरू होने के 15 मिनट में ही हंगामे की वजह से सदन को स्थगित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू