darsh news

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने NEET छात्रा के परिजन से की मुलाकात, जांच पर जताया संतोष और...

vijay sinha ne neet student ke parijan se ki mulakat

जहानाबाद: राजधानी पटना में स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की एक छात्रा की संदिग्ध मौत मामले ने काफी तूल पकड़ चुका है। इस मामले में एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस को घेरने की कोशिश में जुटा है तो दूसरी तरफ पुलिस लगातार इस मामले का जल्द ही उद्भेदन करने का दावा कर रही है। विपक्ष के दर्जनों नेताओं ने इस मामले को लेकर मृतिका छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया वहीं मंगलवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी जहानाबाद पहुंचे। 

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुःख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि एक भी आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की पीड़ा है। इस मामले को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और घटना में शामिल एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

यह भी पढ़ें     -     बिहार का एक ऐसा पंचायत जहां 80 प्रतिशत महिलाएं हैं आत्मनिर्भर, मुखिया ने बदल दी सबकी किस्मत...

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का सुशासन है और कानून अपना काम करते हुए पीडिता को न्याय दिलाने के लिए हर जरुरी कदम उठाएगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न की जाये एवं निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जाये। डिप्टी सीएम ने जांच की प्रगति पर संतोष जाहिर की और कहा कि जो भी आरोपी फरार चल रहे हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि राज्य में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पतियामा गांव में उप मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। लोगों का कहना था कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर रोका जाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि न्याय की प्रक्रिया में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। इस मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें     -     गिरिराज सिंह अब चलेंगे Y+ सुरक्षा घेरे में तो ललन सिंह और तेजस्वी यादव..., कई माननीयों की श्रेणीगत सुरक्षा खत्म...

जहानाबाद से पवन कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr