darsh news

बारिश के ।मद्देनजर उपमुख्यमंत्री विजय सिंह ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Vijay sinha on barsaat

राज्य में कई इलाकों में भारी वर्षा और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सुगम यातायात बहाल रखने हेतु विभागीय पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि अभियंताओं को निदेशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में विभागीय पथों पर जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न हो, इसे सुनिश्चित किया जाय। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने यह भी बताया कि भारी वर्षा की स्थिति में विभागीय पथों के फ्लैंक में कटाव न हो, इसकी नियमित रूप से देख-भाल की जाय। विभागीय पथों पर अवस्थित मैन होल के ढक्कन अवश्य बंद रहे ताकि किसी प्रकार की दूर्घटना की संभावना न रहे। अभियंताओं को अपने क्षेत्राधीन इसे सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया गया है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि की स्थिति में पथों के क्षतिग्रस्त होने की प्रबल संभावना रहती है, क्षतिग्रस्त पथों की त्वरित मरम्मति हेतु विभाग स्तर पर अनुरक्षण हेतु गठित कन्ट्रोल एण्ड कमाण्ड केन्द्र इसकी सतत् निगरानी सुनिश्चित करे।उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि राज्य के आम जनमानस को किसी भी परिस्थिति में सुगम यातायात उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। राज्य के सीमित संसाधन से कार्य किये जा रहे हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr