darsh news

सिर फटने पर डॉक्टर ने जो किया, देखकर लोग रह गए हैरान… सुई-धागे की जगह स्टेपलर से ‘टांका’

viral doctor's treatment in bihar

बिहार के नवादा जिले में इलाज के एक अजीबोगरीब तरीके का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल एक युवक के सिर पर टांका लगाने के लिए कथित ग्रामीण डॉक्टर ने सुई-धागे की जगह स्टेपलर पिन का इस्तेमाल कर दिया। मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गणेश नगर के इनारू मुरारी निवासी एक युवक का तीन मार्च को सड़क हादसे में सिर फट गया था। यह घटना होली से एक दिन पहले की बताई जा रही है। घायल युवक ने बताया कि वह इलाज कराने के लिए अपने गांव के एक स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचा था।

युवक के अनुसार डॉक्टर ने पहले उसके सिर के बाल काटे और फिर जख्म को बंद करने के लिए स्टेपलर जैसी पिन लगा दी। युवक ने यह भी कहा कि उसे उस डॉक्टर का नाम तक नहीं पता, लेकिन इलाज इसी तरीके से किया गया। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं की नौकरी पर पड़ सकता है असर, पीरियड लीव कानून पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सामान्य मेडिकल प्रक्रिया बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि संभव है यह सर्जिकल स्टेपलर पिन हो, जिसका उपयोग कई बार घाव को जल्दी बंद करने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें: नहीं मिला गैस सिलिंडर तो लोगों ने कर दिया सड़क जाम, एजेंसी संचालक ने कहा 'सबको मिल रहा लेकिन...

कई अन्य यूजर्स ने भी दावा किया कि इमरजेंसी हालात में डॉक्टर सर्जिकल स्टेपलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि वायरल वीडियो में युवक लगातार यह कहता नजर आ रहा है कि यह इलाज एक ग्रामीण डॉक्टर द्वारा किया गया था। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने इलाज के तरीकों को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।


Scan and join

darsh news whats app qr