darsh news

बिहार में ठंड से थोड़ी राहत, लेकिन फरवरी में फिर आएगा मौसम का बदलाव!

weather update of bihar

बिहार में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, आज सुबह बगहा और मधुबनी में हल्का कोहरा देखा गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत इस समय संक्रमणकाल में है, यानी ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के प्रभाव के कारण तापमान में अभी हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। पटना में फिलहाल मौसम सामान्य से हल्का ठंडा रहेगा। सुबह ठंडी हवा या हल्की ठंडक महसूस हो सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से आराम मिलेगा। पिछले 24 घंटों में सीवान सबसे ठंडा जिला रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद मोतिहारी में 10.6 डिग्री और समस्तीपुर में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। पटना में सबसे अधिक 14 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

सीवान – 10.3°C

मोतिहारी – 10.6°C

समस्तीपुर – 10.9°C

गया – 11.6°C

मधुबनी – 11.9°C

औरंगाबाद – 12.1°C

पूर्णिया – 12.3°C

सुपौल – 12.4°C

वैशाली – 12.7°C

पटना – 14.1°C

मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह के मौसम के पीछे पश्चिमी विक्षोभ, जेट स्ट्रीम और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का संयुक्त प्रभाव है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होती है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देता है। फरवरी के पहले सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनकी वजह से पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर भी महसूस किया जा रहा है।



Scan and join

darsh news whats app qr