साप्ताहिक राशिफल: जानिए इस सप्ताह आपकी राशि क्या कहती है ?
मेष राशि
यह सप्ताह आपके लिए प्रगति और सकारात्मकता से भरा रहेगा। आपकी कोई पुरानी योजना अब मूर्त रूप ले सकती है, लेकिन इसे गोपनीय रखना आपके हित में रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता का पूरा लाभ उठाते हुए दिनचर्या को व्यवस्थित और आनंदमय बनाएं। भाइयों या नजदीकी रिश्तेदारों के साथ यात्रा या मनोरंजन का अवसर मिल सकता है। हालांकि बातचीत में संयम रखें, क्योंकि आपके शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था बनी रहेगी और नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन बाहरी आकर्षण से दूरी रखें। स्वास्थ्य को लेकर एलर्जी या संक्रमण से सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम | भाग्यशाली अंक: 6
वृष राशि
यह सप्ताह परिवार और मित्रों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। नए लाभदायक संपर्क बनेंगे और घर से जुड़े सुधार कार्यों पर चर्चा हो सकती है। अत्यधिक मेहनत के कारण चिड़चिड़ापन रह सकता है, इसलिए खुद को संतुलित रखें। अनावश्यक खर्च और कर्ज से बचें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, रणनीति के साथ काम करना जरूरी होगा। साझेदारी में पारदर्शिता रखें। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: स्लेटी | भाग्यशाली अंक: 4
मिथुन राशि
सप्ताह खुशखबरी और आर्थिक संतोष लेकर आएगा। कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। माता-पिता का सहयोग भाग्य को मजबूत करेगा। भावुकता और आलस से बचें, वरना अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी, लेकिन मार्केटिंग कार्य फिलहाल टालें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य के लिए व्यस्तता के बीच आराम जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 8
कर्क राशि
इस सप्ताह मेहमानों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। किसी की आलोचना करने से बचें, इससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी में दबाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 5
सिंह राशि
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। अनुभव और ज्ञान से आप विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहेगी। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। व्यापार में सफलता मिलेगी और सरकारी संपर्क लाभदायक होंगे। पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया | भाग्यशाली अंक: 2
कन्या राशि
इस सप्ताह संपर्कों से लाभ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। समय प्रबंधन जरूरी है, वरना जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। लेनदेन में सावधानी रखें। व्यापार में मंदी रहेगी, बदलाव की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: काला | भाग्यशाली अंक: 7
तुला राशि
जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे और आपकी छवि निखरेगी। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। गलत तरीकों से बचें। व्यवसाय में जोखिम न लें। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 9
वृश्चिक राशि
सकारात्मक सोच से दिनचर्या बेहतर होगी। घर की व्यवस्था में व्यस्तता रहेगी। बजट संतुलित रखें। व्यवसाय में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, अनुभवी सलाह लाभ देगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतुलित खानपान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला | भाग्यशाली अंक: 3
धनु राशि
परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले जांच जरूरी है। रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर संबंधी सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी | भाग्यशाली अंक: 4
मकर राशि
कार्यक्षमता पर भरोसा रखें, सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां थोड़ी विपरीत रह सकती हैं। व्यापार में अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। गले से संबंधित परेशानी संभव है।
भाग्यशाली रंग: नीला | भाग्यशाली अंक: 7
कुंभ राशि
भावनाओं की बजाय विवेक से निर्णय लें। निवेश और बच्चों के भविष्य की योजनाएं बनेंगी। सप्ताहांत में धैर्य रखना जरूरी होगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आप संभाल लेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अत्यधिक भागदौड़ से थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी | भाग्यशाली अंक: 1
मीन राशि
सप्ताह आनंददायक रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। माइग्रेन या सिरदर्द से बचाव जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: लाल | भाग्यशाली अंक: 9