darsh news

कौन हैं Vikash Yadav? अमेरिका ने लगाया पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप, दोषी मिले तो 30 साल की जेल

Who is Vikash Yadav? America accused of conspiring to murder

New Delhi : भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ (RAW) के पूर्व अधिकारी विकास यादव (Vikas Yadav) पर अमेरिका ने गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तब विकास यादव (Vikas Yadav) अमेरिका में थे। इस पूर्व रॉ एजेंट पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी लगाया है।


कौन हैं विकास यादव?

विकास यादव (Vikas Yadav) 39 वर्ष के हैं। वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले अंतर्गत प्राणपुरा गांव के निवासी हैं। अमेरिका ने कहा है कि विकास भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करता है। इस पर भारत ने कहा है कि संबंधित अधिकारी को सेवा से हटाया जा चुका है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने विकास यादव को मोस्ट वांटेड घोषित किया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि विकास ने पन्नू की हत्या के लिए निखिल गुप्ता को हायर किया था। अमेरिकी न्याय विभाग ने अभियोग पत्र में विकास का दूसरा नाम 'अमानत' भी बताया है।


10 साल की हो सकती है जेल

विकास यादव (Vikas Yadav) पर लगाए गए आरोप साबित हुए तो उन्हें हत्या की साजिश रचने के लिए 10 साल की जेल और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 20 साल की सजा हो सकती है। उन्हें कुल मिलाकर 30 साल की सजा हो सकती है। बता दें, भारत सरकार ने साल 2019 में UAPA के तहत गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन एसजेएफ को बैन किया था। गृह मंत्रालय ने कहा था कि एसजेएफ सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में अलगाव को बढ़ावा देने वाले और उग्रवादी विचार का समर्थन करता है। उसके बाद 01 जुलाई 2020 को भारत ने UAPA के तहत पन्नू को आतंकी घोषित किया गया था। फिर इसी साल सरकार ने एसजेएफ का यूट्यूब चैनल और 40 वेबपेज बैन किए थे।


Scan and join

darsh news whats app qr