darsh news

पति से अकेली रहकर पत्नी को ऐसा क्यों उठाना पड़ा कदम, क्या थी मजबूरी, रुम में अकेली...

Why did the wife take such a step while being alone with her

Katihar : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ले में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय नेहा देवी के रूप में हुई है, जो बीते कुछ समय से अकेले किराए के मकान में रह रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार, नेहा देवी का अपने पति प्रेम निषाद से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पति इस समय अपने दोनों बच्चों के साथ दीवानगंज में रहता हैं।


पारिवारिक कलह के चलते नेहा देवी ने पति से अलग रहना शुरू किया और दुर्गापुर में अकेले मकान लेकर जीवन यापन कर रही थीं। घटना के समय नेहा देवी घर में अकेली थीं। पुलिस को शक है कि, उन्होंने मानसिक तनाव या पारिवारिक दबाव के कारण आत्महत्या की है। लेकिन अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि, मृतका का मायका भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है और वह अक्सर मायके आती-जाती थीं। घटना के बारे में मृतिका के भाई धर्मा महलदार ने बताया कि, उसकी बहन की शादी कटिहार के ही दीवानगंज में हुई थी, लेकिन वहां पारिवारिक विवाद के कारण मायके में ही रहती थी, घर में लोग अधिक थे जिस कारण उसकी बहन भाड़े के मकान में रहती थी और यही उसको दो बेटी भी हुई, उसकी बहन लोगों के घरों में काम कर गुजारा करती थी और उसका पति दीवानगंज में रहता है। दोनों बेटियां पिता के साथ ही रहती है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि, मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पति के बयान को भी रिकॉर्ड किया जाएगा।

Scan and join

darsh news whats app qr