darsh news

बिहार की नई सरकार में होंगे 3 डिप्टी CM? चिराग की पार्टी से इनका नाम सबसे आगे, चिराग ने सवाल के जवाब में...

बिहार की नई सरकार में होंगे 3 डिप्टी CM? चिराग की पार्टी से इनका नाम सबसे आगे, चिराग ने सवाल के जवाब में...

Will there be 3 Deputy CMs in the new government of Bihar?
बिहार की नई सरकार में होंगे 3 डिप्टी CM? चिराग की पार्टी से इनका नाम सबसे आगे, चिराग ने सवाल के जवाब- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार में कल नई सरकार का गठन होना है और शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया भी जा रहा है। इससे पहले बुधवार को राजधानी पटना में राजनीतिक गहमागहमी काफी तेज है। एक तरफ भाजपा विधायक दल की बैठक की गई तो दूसरी तरफ जदयू विधायक दल की भी बैठक की गई। जदयू ने जहाँ नीतीश कुमार को सर्वोच्च नेता के रूप में चुना तो भाजपा ने एक बार फिर सम्राट-विजय की जोड़ी पर भरोसा जताया। 

इस बीच बिहार की सियासी गलियारे में चर्चा जोर है कि चिराग पासवान की पार्टी से भी एक उप मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे। हालांकि मौजूदा स्थिति से यह स्पष्ट हो रहा है कि बिहार की सरकार में भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। फ़िलहाल अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है जिसके बाद यह साफ हो जायेगा कि बिहार में कितने उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें     -     BJP की तरफ से मंत्री पद का शपथ लेने वाले विधायकों का नाम आया सामने, चौंक जायेंगे आप भी...

बिहार की नई सरकार में अगर चिराग पासवान की पार्टी को उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाता है तो इसमें चिराग के जीजा अरुण भारती का नाम सबसे आगे है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा काफी तेज है कि चिराग पासवान ने भी नई सरकार में एक उप मुख्यमंत्री पद की मांग की है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब भाजपा से दो उप मुख्यमंत्री का नाम सामने आने के बाद अगर लोजपा(रा) को भी उप मुख्यमंत्री पद दिया जाता तो बिहार में तीन उप मुख्यमंत्री बनाना होगा और इस पद पर अरुण भारती का नाम सबसे ऊपर है। 

इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए अरुण भारती ने कहा कि कौन डिप्टी सीएम होगा और कौन मंत्री होगा यह फैसला NDA के बड़े नेता करेंगे, यह उनका विशेषाधिकार है। बड़े नेताओं का जो भी निर्णय होगा हम उस निर्णय के साथ चलेंगे। बता दें कि बुधवार की सुबह पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने सवाल ही टाल दिया और बिना जवाब दिए वहां से निकल गए।

यह भी पढ़ें     -     नीतीश होंगे CM तो भाजपा से विजय और सम्राट बने बड़े नेता, कल गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण...


Scan and join

darsh news whats app qr