darsh news

जहानाबाद में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, लापरवाही पर भड़का जनआक्रोश

Woman dies after delivery in Jehanabad

जहानाबाद शहर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत से शनिवार को भारी हंगामा हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र में मां सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुई, जो एसबीआई बैंक के पास स्थित है। मृतका की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के उमता धरनई गांव निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खुशबू कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पहले सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने रात में ऑपरेशन संभव नहीं होने की बात कहकर किसी निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day के साथ बदला मौसम! बिहार में चमकेगी धूप, ठंड होगी कम

मृतका के पति जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन समय पर सही इलाज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों और परिजनों के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों का कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की गई।

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग के झगड़े में हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

हंगामे की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में मृतका के भाई समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इस कार्रवाई से परिजनों में और नाराजगी फैल गई। उनका कहना है कि वे न्याय की मांग कर रहे थे, फिर उन्हें ही क्यों पकड़ा गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर पुलिस सुरक्षा में अस्पताल छोड़कर चले गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई।


Scan and join

darsh news whats app qr