darsh news

Ladli Behna Yojana : महिलाओं को दिवाली से पहले मिला बड़ा तोहफा, लाडली बहन योजना का लाभ पाने को आज ही करें अप्लाई

Women got a big gift before Diwali, apply today to get the b

New Delhi : दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने लाडली बहन योजना में अप्लाई करने की तारीख बढ़ा दी है। आपने योजना के लिए अप्लाई नहीं किया है तो 15 अक्टूबर यानी कल तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना की तीन किश्तें जारी हो चुकी हैं। यह योजना महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तंगी से नहीं जूझना पड़े है। 

पहले 31 अगस्त थी आखिरी तिथि

पहले योजना में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 सितंबर थी। इसे महिलाओं को भागीदारी देखकर 15 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। नासिक जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस योजना में भागीदारी ली है।


कैसे करें अप्लाई ? 


स्टेप 1 : सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या वार्ड ऑफिस से आवेदन फॉर्म लेना है। फॉर्म बिल्कुल फ्री है। 


स्टेप 2 : फॉर्म में सभी जानकारियां दर्ज करनी है। साथ ही मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को सब्मिट करना होगा। 


स्टेप 3 : इसके बाद जमा किए गए दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाएगा।


स्टेप 4 : वेरिफाई होने के बाद आप सेलेक्ट होते हैं तो आपको मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए सूचना दी जाएगी।


कितने रुपए मिलते हैं?

साल 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना शुरू की थी। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते हैं। कुछ समय बाद राज्य सरकार ने रकम बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिए। महिलाओं को सालाना 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। ये पैसे हर महीने की 10 तारीख तक खाते में आ जाते हैं।

Scan and join

darsh news whats app qr