टी-20 विश्वकप में दर्शक नहीं देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, PCB सोच रहा है कुछ ऐसा कि...
क्रिकेट के विश्वकप टूर्नामेंट में दर्शकों का उत्साह जितना ही पूरा विश्वकप देखने के लिए होता है उससे कहीं अधिक उत्साह और भीड़ भारत पाकिस्तान के मुकाबले में होती है। आगामी 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 विश्वकप शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। सबसे पहले भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला दे कर बांग्लादेश ने भारत आने से मना कर दिया जिसके बाद ICC ने उसे विश्वकप से ही बाहर कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी विश्वकप का बहिष्कार करने की सोच ही रहा था कि ICC की फटकार के बाद शांत तो हो गया लेकिन अब भारत के साथ खेलने से पीछे हट सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को दुबई में होने वाले भारत पाकिस्तान मैच में पीसीबी खेलने से मना कर सकता है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिल रही खबरों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज शरीफ की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी। भारत के साथ मैच नहीं खेलने का कारण बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किये जाने की नाराजगी है। अब पीसीबी तरह तरह के पैंतरे आजमाने की कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें - तो पाकिस्तान भी नहीं खेलेगा टी-20 विश्वकप? PCB अध्यक्ष ने मीडिया में दिया बड़ा बयान...
सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान भारत के साथ अपने मैच का बायकॉट कर सकता है। अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो इससे ICC और ब्रॉडकास्टर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि इस मामले में अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान अगर ऐसा कोई कदम उठाता है तो फिर ICC भी पाकिस्तान पर कोई सख्त कार्रवाई कर सकती है।
बता दें कि विश्वकप से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी अजीबोगरीब बयानबाजी करने लगे हैं। पूर्व कप्तान रशीद खान ने पाकिस्तानी टीम को टी-20 विश्वकप का बायकॉट करने तक का सलाह दे दिया। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान टी-20 विश्वकप नहीं खेलता है तो यह भारत और ICC के लिए एक करारा झटका होगा। वहीं अब पाकिस्तानी मीडिया में पाकिस्तान के द्वारा भारत के साथ मैच के बायकॉट की खबर आ रही है।
यह भी पढ़ें - रणजी ट्रॉफी में बिहार ने किया कमल, मणिपुर को 568 रनों से हराया