darsh news

रांची लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने आज कहा है कि महिलाओं के पास सुरक्षा नहीं है।

Yasaswini on Womens Security

युवाओं के पास नौकरी नहीं है, लेकिन, अब लोगों को दिख रहा है सच क्या है। जनता त्रस्त है, शिक्षित युवाओं के पास नौकरी नहीं है। महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। कम से कम पैसा घर आ रहा है। महंगाई आसमान छू रही है।

मोदी जी ने मार्केटिंग तो अच्छी की थी, बातें बहुत बड़ी-बड़ी की गई थीं, लेकिन प्रोडक्ट वैसा नहीं दे पाए। यशश्विनी ने कहा, रांची की बात करें तो झारखंड राज्य बने हुए 24 साल हो गए हैं। 

अगर मैं सांसद बनती हूं तो मैं पार्टी के बड़े नेताओं के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय स्थापित करूंगी। एक ब्रिज बनूंगी, तभी जाकर रांची का विकास हो पाएगा। 18 साल तक यहां BJP का शासन था। इन सालों में रांची का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ।

Scan and join

darsh news whats app qr