Daesh NewsDarshAd

महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार 12 नेत्री होंगी झारखंड विधानसभा में....

News Image

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 12 महिलाओं ने जीत हासिल कर अपनी मौजदूगी दर्ज कराई। इनमें 8 विधायक इंडिया गठबंधन से और 4 विधायक बीजेपी ने चुनी गईं हैं। झामुमो के टिकट पर गांडेय, जामा और इचागढ़ सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने पाकुड़, महागामा, रामगढ़, बोकारो और मांडर सीट पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के टिकट पर कोडरमा, झरिया और जमशेदपुर ईस्ट सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। झारखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में ये पहली बार है जब 12 महिलाएं विधान सभा में रहेंगी। 

झामुमो की महिलाओं की जीत

गांडेय- कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी की मुनिया देवी को 17,142 वोटों से हराया

जामा- पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को 5,738 वोटों से मात दी

इचागढ़- सविता महतो ने आजसू के हरेलाल महतो को 26,523 वोटों के अंतर से हराया

कांग्रेस की महिलाओं की सफलता

पाकुड़- निसात आलम ने आजसू के अजहर इस्लाम को 86,029 वोटों से हराया

महगामा- दीपिका पांडे सिंह ने बीजेपी के आशोक कुमार को 18,645 

रामगढ़- ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को 67,90 वोटों से हराया

बोकारो- श्वेता सिंह ने बीजेपी के बिरंची नारायण को 7,207 वोटों स हराया

मांडर- शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी के सन्नी टोप्पो को 22,803 वोटों से हराया

बीजेपी की महिला विजेता

कोडरमा- नीरा यादव ने राजद के सुभाष प्रसाद यादव को 5,815 वोटों से हराया

जमुआ- मंजू कुमारी ने झामुमो के केदार हाजरा को 32,631 वोटों से हराया

झरिया - रागिनी सिंह ने झामुमे के कांग्रेस की पुर्णिमा नीरज सिंह को 14,511 वोटों से मात दी

जमशेदपुर ईस्ट- पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस के अजय कु

मार को 42,871 वोटों से हराया

Darsh-ad

Scan and join

Description of image