Daesh NewsDarshAd

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर 20 मई को मतदान होगा। इनमें कोडरमा, चतरा और हजारीबाग हैं।

News Image

मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। इन सीटों पर शनिवार को प्रचार थम गया।

इन तीन सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें दो महिलाओं के साथ 23 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। चतरा लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 22 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर कांग्रेस के KN त्रिपाठी और BJP से कालीचरण सिंह आमने-सामने हैं। हजारीबाग सीट से 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां पर भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल आमने-सामने हैं। 

कोडरमा से 15 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से BJP की अन्नपूर्णा देवी और CPI ML के विनोद सिंह आमने-सामने हैं। इन तीनों सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में 64-66 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीनों सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image