देखें 25 अगस्त 2023 का राशिफल
मेष
यदि आप किसी सोशल मीडिया पर रिश्ता तलाश रहे हैं तो आपको एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है, पारिवारिक लाइफ में खुशियां बढ़ रही हैं।
वृष
प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य जीवन की नीरसता को कम करेगा। पारिवारिक लाइफ में झूठ बोलना पार्टनर को आपसे हमेशा के लिए दूर कर देगा।
मिथुन
किसी विदेशी से परिचय हो सकता है, जो आगे चलकर रिश्ते में बदल सकता है। समय आने पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।
कर्क
विवाह का विचार चल रहा है तो आज का दिन शुभ है। पार्टनर के साथ कहीं जा रहे हैं तो प्रपोज कर दें। धन का निवेश लाभ देगा। म्यूचुअल फंड आदि में निवेश कर सकते हैं।
सिंह
कोई नया विचार मिल सकता है। प्रेमी से लंबे समय बाद फोन पर बात हो सकती है। नई योजनाएं लाभ दे सकती है। आय का अच्छा स्रोत साबित होगी। आर्थिक समस्याएं दूर होगी।
कन्या
मन प्रसन्न रहेगा और परिवार में शांति रहेगी। आत्मविश्वास से भरा हुआ। प्यार के लिए अच्छा दिन है। युवक-युवतियों को मनचाहा साथी मिलेगा। दिन का सदुपयोग करें।
तुला
विवाह का रिश्ता आ सकता है। धन और रिश्ते दोनों में लाभ होगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन में भी ताजगी आएगी, जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें कोई साथी मिल सकता है।
वृश्चिक
परिवार को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर निर्णय लें। संतान आपके वश में रहेगी। आज आपको अपने संतान के प्रति मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
धनु
पारिवारिक मामलों में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। घर में तनाव रहेगा। आज आप सतर्क रहें कि आप झूठ बोलकर किसी दोस्त के साथ रिश्ते खराब न करें।
मकर
प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। माता-पिता को समझाना कठिन हो सकता है। प्रेम संबंधों में माता-पिता का विरोध झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।
कुंभ
पार्टनर से भरपूर आनंद, प्यार और सहयोग मिलेगा। जीवन में शांति रहेगी। आपको घर पर कम समय बिताना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में परेशानी बढ़ सकती है।
मीन
मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकती है। सद्भाव का माहौल रहेगा।
आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""