Join Us On WhatsApp

इलाज करवाने आई युवती के साथ अस्पताल के कर्मी ने ही की जबरदस्ती की कोशिश, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी...

इलाज करवाने आई युवती के साथ अस्पताल के कर्मी ने ही की जबरदस्ती की कोशिश, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी...

3 aropi girftar
इलाज करवाने आई युवती के साथ अस्पताल के कर्मी ने ही की जबरदस्ती की कोशिश, 24 घंटे में सलाखों के पीछे - फोटो : Darsh NEWS

सहरसा: एक तरफ राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। नीट छात्रा की मौत मामले में पुलिस सवालों के घेरे में खड़ी है लेकिन सहरसा की पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता सदर अस्पताल में दादी के इलाज करवाने पहुंची थी जहां अस्पताल का एक कर्मी ही उसके साथ गलत करने की कोशिश की गई थी। 

यह भी पढ़ें     -      सरकार ने मान लिया है कि 'बिहार की पुलिस निकम्मी है', नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना और कहा...

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पीडिता ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी दादी के इलाज के लिए गई थी। इसी दौरान अस्पताल का एक एंबुलेंस कर्मी मदद करने के नाम पर उसे बहला कर बगल के भवन में ले जा कर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली और बगल में ट्रेनिंग कर रहे लोगों के पास जा कर जानकारी दी जिन्होंने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन सभी आरोपी भाग निकले। एसडीपीओ ने बताया कि घटना का वीडियो संज्ञान में आने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहरसा के नन्द कुमार, अंकित कुमार और कृष्णा कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें     -      CBI जांच का भी SIT जैसा ही होगा हश्र, NEET छात्रा के परिजनों ने कहा 'हमें सरकार पर नहीं है भरोसा'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp