Join Us On WhatsApp

राजधानी पटना में आकर ठगी करते हैं शातिर साइबर ठग, 4 गिरफ्तार...

राजधानी पटना में आकर ठगी करते हैं शातिर साइबर ठग, 4 गिरफ्तार...

4cyber thag
राजधानी पटना में आकर ठगी करते हैं शातिर साइबर ठग, 4 गिरफ्तार...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार की राजधानी पटना की साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में ठगी में उपयोग किये जाने वाले मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि सभी शातिर ठग बिहार के बाहर के हैं और वे पटना में किराये के मकान में रह कर ठगी का कारनामा करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर पटना के साइबर थाना की पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस साइबर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुट गई है।

मामले में पुलिस ने बताया कि  रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा में एक किराये के घर में रह कर कुछ ठगों के द्वारा साइबर अपराध करने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई और वहां से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 17 एंड्राइड और 1 कीपैड मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से 3 झारखंड के देवघर के मधुपुर के रहने वाले हैं जबकि एक महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें     -      राज्यसभा जायेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दूसरी पर सीट पर ये बनाये गए उम्मीदवार...

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में साइबर अपराधियों ने बताया कि वे महाराष्ट्र के महानगर गैस कनेक्शन देने के नाम पर प्रोसेसिंग फी के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर फ्रॉड करते थे। इन लोगों के ऊपर देश के कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। ये लोग महाराष्ट्र में गैस कनेक्शन देने के नाम पर ठगी कर रहे थे। इन्हें डाटा महाराष्ट्र से ही दिया जा रहा था। इस मामले में टेलीग्राम आईडी मिला है। जांच जारी है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है। ये लोग लंबे समय से साइबर ठगी में लगे हुए हैं। ये लोग पहले झारखंड में करते थे और वहां जेल भी गए थे जबकि करीब 5-6 महीनो से पटना में रह कर साइबर ठगी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें     -      राज्यसभा में एंट्री के साथ निशांत करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, JDU में हो गया फाइनल...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp