Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बाजार समिति में बनेगा 5 TPD बायोगैस प्लांट, हर दिन 5000 KG कचरे की होगी...

5 TPD biogas plant will be built in the market committee, 50

Patna : पटना नगर निगम द्वारा बाजार समिति परिसर में 5 टीपीडी  प्रतिदिन क्षमता वाला बायोगैस प्लांट स्थापित किया‌ ‌जायेगा। भारत सरकार के शहरी और आवासन मंत्रालय द्वारा इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। गौरतलब है कि वाराणसी, बेंगलुरू, त्रिची  के साथ बिहार से पटना को पूरे देश भर में इसके लिए चयनित किया गया है। बाजार समिति परिसर में ही इसका निर्माण किया जायेगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर इस प्लांट को तैयार करने की रूप रेखा का निर्माण किया जा रहा है। यह परियोजना  GIZ के MAF फंडेड 'वेस्ट सॉल्यूशन फॉर ए सर्कुलर इकोनॉमी इन इंडिया' प्रोजेक्ट के सहयोग से संचालन किया जायेगा।


प्लांट के निर्माण से लाभ

- बाजार समिति से निकलने वाले कचरे को प्रतिदिन बैरिया भेजने के बदले परिसर में ही इसका निष्पादन होगा।

- यह प्लांट फल एवं सब्ज़ियों के छिलकों जैसे जैविक कचरे को प्रोसेस करेगा। 

- प्रतिदिन लगभग 5000 किलो कचरा इस प्लांट में निस्तारित होगा। 

- जिससे प्रतिदिन लगभग 250 किलो बायोगैस और 500 से 600 किलो जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा।

- बायोगैस का उपयोग घरों में खाना बनाने या फिर कमर्शियल स्थान पर किया जा सकता है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन हेतु पटना नगर निगम द्वारा निरंतर पटना को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है यह बायोगैस प्लांट भी एक विशेष भूमिका निभाएगा।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp