Join Us On WhatsApp

फ़ूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 5 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...

फ़ूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 5 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...

5 members of the same family fell ill due to food poisoning
फ़ूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 5 लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती...- फोटो : Darsh News

कैमूर: कैमूर में फ़ूड प्वाइजनिंग की वजह से ही परिवार के पांच लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी लोगों को गंभीर हालत में भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मामला भभुआ थाना क्षेत्र के देवर जी खुर्द का जहाँ फ़ूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबियत खराब हो गई। सभी लोगों की पहचान बबलू सिंह, उनकी पत्नी माया देवी, माता चंदा कुंवर, दो बेटियां सरिता और कविता कुमारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भभुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई। 

यह भी पढ़ें -  हताश हो कर कर रहे हैं जनता को गुमराह, नालंदा में महागठबंधन के एकता सम्मेलन में विपक्षी...

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सभी लोग घर में बना खाना खाए थे जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। सभी को फ़ूड प्वाइजनिंग हुई है, फ़िलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें -  SIR प्रक्रिया में मदद करेंगे PLV, कैमूर के सभी प्रखंडों में किये जा रहे नियुक्त..

कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp