Join Us On WhatsApp

महिला के घर पहुंचे 50 लोग, फिर जो हुआ Video देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, पुलिस करती रही टालमटोल

50 people reached the woman's house, then what happened will

Bettiah News : प•चम्पारण के बेतिया से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां, जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, करीब 40 से 50 की संख्या में आए लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया।

 बदमाशों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से घर को निशाना बनाया।  घटना बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र के चिकपट्टी की शीतल शर्मा के घर की है, जिन्होंने बताया कि, इतने सारे लोग अचानक उनके घर में घुस आए और घर में सो रहे उनके बच्चे को एक महिला जबरन उठाकर ले जाने लगी। जिसक विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला किया गया।

 पीड़ित शीतल शर्मा ने बताया कि, वे किसी तरह से दरवाजा बंद कर अंदर छिप गई। लेकिन, हमलावरों ने घर पर लगातार ईंट-पत्थर बरसाना जारी रखा, जिससे घर के खिड़की-दरवाजे तक तोड़ दिए गए।

पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि, हमलावर मुकेश कुमार के बेटे हर्षवर्धन के साथ में आए थे। इससे पहले भी, बीती रात 12 बजे इन लोगों ने हमला किया था, जिसकी शिकायत थाने में दी जा चुकी है और FIR भी दर्ज है। मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि, पीड़ित परिवार ने हमले से पहले कई बार पुलिस को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन, पुलिस ने कहा कि, शाम में आएंगे,कहकर टाल दिया। शाम होने से पहले ही फिर से हमला किया गया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। अब देखना यह होगा कि, पुलिस आखिर कब कार्रवाई करती है और दोषियों को गिरफ्तार किया जाता है या नहीं। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बेतिया से आशिष कुमार की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp