Join Us On WhatsApp

गृह विभाग में होगी 60 हजार से अधिक बहाली, सम्राट चौधरी ने कहा 'बिहार के जेलों में कैदी करते हैं सबसे अधिक...'

गृह विभाग में होगी 60 हजार से अधिक बहाली, सम्राट चौधरी ने कहा 'बिहार के जेलों में कैदी करते हैं सबसे अधिक...'

60 hajar bahali
गृह विभाग में होगी 60 हजार से अधिक बहाली, सम्राट चौधरी ने कहा 'बिहार के जेलों में कैदी करते हैं सबसे- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विभाग का बजट सदन में पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं भी की। इस दौरान उन्होंने गृह विभाग में भारी संख्या में नियुक्ति की घोषणा की साथ ही पुलिस विभाग में टेक्नोलॉजी की भी बात कही। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष यानि 2025 में होमगार्ड में 15000 पदों पर बहाली की गई जिसमें से 11438 का नामांकन हो चुका है जबकि शेष का कराया जा रहा है।

इसके साथ ही गृह मंत्री ने घोषणा की कि बिहार पुलिस बल में 31 हजार कर्मियों की तैनाती की जाएगी जबकि होमगार्ड में 13500 जवानों की बहाली की जाएगी। सरकार पारा मिलिट्री फ़ोर्स में भी 17 हजार सैप जवानों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। इस तरह से गृह विभाग में 60 हजार से अधिक बहाली की जाएगी। सम्राट चौधरी ने इसके साथ ही अगलगी की घटनाओं को कम करने के लिए टेक्नोलॉजी के उपयोग की भी बात कही और कहा कि अब बिहार में AI आधारित फायर प्रेडिक्शन ऑटोमेशन फेस 2 लागू किया जायेगा ताकि आग लगने से पहले ही चेतावनी मिल सके।

यह भी पढ़ें     -     अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में होने जा रही इतनी बहाली, मंत्री ने बताया 20 साल में बजट हो गया...

गृह मंत्री ने बिहार के जेलों की निगरानी के लिए सीसीटीवी की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने की भी बात कही साथ ही कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां जेल के अंदर बंद कैदी सबसे अधिक पढाई करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर अभया ब्रिगेड का पुलिस दीदी के रूप में गठन किया जायेगा। इससे स्कूल और कॉलेज की सुरक्षा बढाई जाएगी। सरकार अभया ब्रिगेड के लिए 1500 स्कूटी और 2500 मोटरसाइकिल खरीदने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें     -     AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुस कर किया प्रदर्शन, 4 हिरासत में दो बिहार के...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp