Join Us On WhatsApp

असम से चले ट्रक में लोड था 70 लाख का माल, वाहन जांच के दौरान भागने लगा ड्राईवर और...

असम से चले ट्रक में लोड था 70 लाख का माल, वाहन जांच के दौरान भागने लगा ड्राईवर और...

70 lakh ka ganja
असम से चले ट्रक में लोड था 70 लाख का माल, वाहन जांच के दौरान भागने लगा ड्राईवर और...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में पिछले करीब 10 वर्षों से शराबबंदी है और इस दौरान सूखे नशे का कारोबार काफी तेजी से फलफूल रहा है। शराबबंदी के कारण अवैध तरीके से शराब के साथ ही अन्य मादक पदार्थो की तस्करी जोरों पर है। हालांकि पुलिस भी अवैध तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और इसी कड़ी में एक बार फिर पटना जिला की पुलिस ने करीब 70 लाख रूपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ एक ट्रक में लदा था जिसे बख्तियारपुर पहुँचाया जा रहा था लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रास्ते में ही बड़ी कार्रवाई कर दी।

मामले को लेकर पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा थाना की पुलिस ने वाहन जांच शुरू की और इसी दौरान अचानक एक ट्रक से तीन लोग उतर कर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तीनों को पकड़ कर जब पूछताछ की तो उन्होंने ट्रक में गांजा होने की बात कही जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो उससे 398.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक समेत गांजा जब्त कर लिया है जिसका बाजार मूल्य करीब 70 लाख रूपये के आसपास है।

यह भी पढ़ें     -     सीवान में आभूषण दुकान में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियार ले कर घुसे बदमाशों ने...

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वह असम से गांजा लेकर चले थे जिसे बख्तियारपुर में एक व्यक्ति के हवाले करना था और फिर वे लोग अपने घर उत्तराखंड चले जाते लेकिन रास्ते में ही पकड़े गए। फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर स्थानीय तस्कर की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें     -     कोर्ट में पेशी के लिए आये कैदी ने प्रथम तल से लगा दी पोखर में छलांग, फिर तो...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp