Join Us On WhatsApp
BISTRO57

Haryana Election: हरियाणा में 9 बजे तक 9.53 प्रतिशत मतदान; रोहतक में पूर्व विधायक पर हमला, पढ़ें ताजा अपडेट

9.53 percent voting till 9 pm in Haryana; Former MLA attacke

New Delhi : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोट डाले गए हैं। सबसे अधिक वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिले में हुई। सबसे कम मतदान पंचकूला जिले में हुआ है। यहां 4.08 प्रतिशत वोट डाले गए  हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होनी है। 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएगा। बता दें, सोनीपत-पंचकूला में EVM खराब होने की शिकायत आई थी। वहां आधे घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया है।

पूर्व सीएम खट्टर ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में बूथ पर सबसे पहले वोट किया। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में मतदान किया। उधर, शूटिंग खिलाड़ी एवं ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर और पूर्व रेसलर विनेश फोगाट ने भी वोटिंग की। मनु ने बताया कि मैंने पहली बार मतदान किया है। सभी मतदाता सही कैंडिडेट चुनकर वोट डालें।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें 464 निर्दलीय हैं।

पहली बार मैदान में 5 दल

हरियाणा में पहली बार 5 राजनीतिक दल मैदान में हैं। ये दल-कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD), आम आदमी पार्टी (AAP) हैं। भाजपा और AAP को छोड़कर सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया। जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ, इनेलो, बसपा (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही। दूसरी ओर सत्तारूढ़ बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद में है। वहीं, कांग्रेस एक दशक बाद वापसी में जुटी है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp