पटना: पटना के मोकामा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के संबंध में परिजनों ने मृतक की पत्नी और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि वह दिल्ली में रहता था। हाल ही में घर लौटा ही था लेकिन पत्नी और ससुराल के लोगों के व्यवहार की वजह से उसने अपनी जान दे दी।
घटना मोकामा थाना क्षेत्र के मोर गांव की है जहां स्थानीय गोलू कुमार ने अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में रह कर काम करता था और अभी हाल ही में घर आया था। घर आने के बाद वह अपनी पत्नी को लाने के लिए लखीसराय स्थित अपने ससुराल गया था जहां उसकी पत्नी और ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट करने के बाद ससुराल के लोगों ने भगा दिया जिसके बाद वह अपने घर वापस आ गया था और पूरी तरह से मानसिक तनाव से ग्रस्त था।
यह भी पढ़ें - राजधानी पटना में अज्ञात युवक का शव पानी से बरामद, जमुई में पैसे के लेनदेन में पड़ोसी ने...
बीती रात उसने घटना को अंजाम दिया लेकिन परिवार के लोगों को सुबह में जानकारी मिली जब वह देर तक नहीं जगा तो लोगों ने उसकी खोजबीन की तब उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पर मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें - राज्य में पर्यटन के विकास पर भी है CM नीतीश का खास ध्यान, केसरिया पहुंचे और...