Daesh NewsDarshAd

पटना के भदौर थाना क्षेत्र में घर में अकेले रहे युवक ने की खुदकुशी

News Image

Barh :-पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के पिता ने बताया कि यह अजगरा में अपने दादी के साथ रहता था लेकिन कुछ दिन पहले दादी रिश्तेदार के घर चली गई थी और घर में लड़का अकेले था।

 जब उन्होंने फोन करके बातचीत करना चाहा तो फोन स्विच ऑफ बता रहा था। जब दादी लौट कर आयी और जब दरवाज़ा खोला तो देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने यह आशंका व्यक्त की यह घटना 3 से 4 दिन पहले हुई होगी। 

मृतक के पिता रंजीत ठाकुर मजदूरी का काम करते हैं। उनके पिता ने बताया की फांसी कैसे लगाया उन्हें कुछ पता नहीं है। मृतक युवक का नाम रिशु राज उर्फ राजा कुमार बताया जाता है। घटनास्थल पर देखा गया कि मृतक साड़ी के कपड़े से फंदा बनाकर फांसी लगा लिया था। उसका पूरा शरीर गला हुआ था एवं उसके दोनों हाथ नीचे लटके हुए थे। बदन पर लाल रंग जैकेट, ब्लू जीन्स एवं कमर में  काले रंग का बेल्ट लगाए हुए था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। फ़िलहाल पुलिस आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पूरा मामला पुलिसिया छानबीन के बाद ही पता चल पायेगा।

 बाढ़ से कृष्ण देव की रिपोर्ट

Darsh-ad

Scan and join

Description of image