बिहार के सुपौल जिले से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: मनेर में घिनौनी करतूत ! ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक निकला दरिंदा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है। हालांकि, आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला नदी थाना क्षेत्र का है। सूत्रों के अनुसार, एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इस बात की भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी, उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।
यह भी पढ़ें: नीतीश के राज्यसभा ऐलान से जदयू में बगावत! पटना में उग्र प्रदर्शन, मोदी के पोस्टर पर पोती कालिख
घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह घटना हाल ही की है। इस मामले को लेकर नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।