Join Us On WhatsApp
BISTRO57

अफसर राज को समाप्त कर जनता का राज करेंगे स्थापित, मांडू को नाम वाला नहीं काम वाला जनप्रतिनिधि चाहिए....

AJSU in Mandu Constituency

रांची/मांडू : सरकार को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। इन्होंने पांच साल में राज्य के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। बालू, पत्थर, कोयला, जमीन लूट इनकी प्राथमिकता रही है। हेमंत राज में भ्रष्टाचारी मालामाल और जनता बदहाल है। सरकार ने युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है। इनकी कुव्यवस्था ने हमारे कई नौजवानों की जान ले ली सरकार ने अपनी गलती सुधारने के बजाय उस पर सिर्फ राजनीति की है।

उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मांडू विधानसभा अंतर्गत बलसगरा और चुरचू में आयोजित जन आशीर्वाद सभा में कही। इसके बाद वे गोमिया विधानसभा अंतर्गत चतरोचट्टी में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए। 

सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता है। लोगों को अपनी छोटी से छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए दलालों का सहारा लेना पड़ रहा है। अफसर राज को समाप्त कर जनता का राज स्थापित करने की हमारी तैयारी है। 

मांडू को नाम वाला नहीं काम वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। निर्मल महतो ने बिना किसी पद पर रहते हुए जनता की निरंतर सेवा की है उनके हर सुख दुःख में उनके साथ खड़े रहे हैं। जनता से सेवा कराने नहीं हम जनता की सेवा करने आये हैं। मांडू विधानसभा की जनता इस बार एनडीए को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने को तैयार है। 

मौके पर एनडीए उम्मीदवार निर्मल महतो (तिवारी महतो) ने कहा कि जनता ने एक परिवार पर लगातार विश्वास किया लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जनता आज भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। जनता की सभी समस्याओं का निराकरण हमारी प्राथमिकता है। जनता का आशीर्वाद मिलते ही विकास के कई कार्य किए जाएंगे। हमारा संकल्प मांडू में मेडिकल तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना के साथ ही क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाना है। साथ ही लोगों की वर्षों की मांग और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिला में शामिल किया जाएगा। 

गोमिया विधानसभा अंतर्गत चतरोचट्टी में आयोजित पदयात्रा में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोमिया ने लंबोदर महतो को सेवा का अवसर दिया उन्होंने अपने काम के बल पर क्षेत्र की तस्वीर को बदल दिया है। जितना विकास 50 वर्षों में नहीं हुआ उतना काम इन्होंने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में करके दिखाया है। जनता फिर से इनके काम के आधार पर अपना आशीर्वाद देगी। जनता को एनडीए से उम्मीद है। उनकी उम्मीदों पर हम खरा उतरेंगे। 23 नवंबर का सूर्योदय राज्य में एनडीए की सरकार लाने वाला है। राज्य को फिर से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सकारात्मक बदलाव लाये जाएंगे। 

मौके पर एनडीए उम्मीदवार लंबोदर महतो ने कहा कि पदयात्रा में हज़ारों की संख्या में शामिल हुए लोगों के प्यार ने बतला दिया है कि गोमिया की जनता का भरोसा एनडीए के साथ है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के हर गांव-हर कस्बे में जनता का स्नेह प्राप्त हो रहा है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp