Join Us On WhatsApp

किसी ने नहीं किया हमला फिर भी छापेमारी में गए ASI हो गए जख्मी, अस्पताल में भर्ती...

किसी ने नहीं किया हमला फिर भी छापेमारी में गए ASI हो गए जख्मी, अस्पताल में भर्ती...

ASI jakhmi
किसी ने नहीं किया हमला फिर भी छापेमारी में गए ASI हो गए जख्मी, अस्पताल में भर्ती...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार काफी तेजी से हो रहा है।  हालांकि पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई भी कर रही है और इस कार्रवाई के दौरान कई बार पुलिस पर हमले भी हुए हैं। लेकिन एक नया मामला पटना के बाढ़ इलाका से है जहां शराब कारोबारी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम के अधिकारी बगैर किसी हमला के ही जख्मी हो गये। गंभीर रूप से जख्मी पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें     -     शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक को फिर नहीं मिली जमानत, अब इस दिन होगी सुनवाई...

मामला बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के भदौर गांव का है जहां गुप्त सूचना के आधार पर ASI संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम एक कुख्यात शराब माफिया को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद जब शराब माफिया के घर का दरवाजा नहीं खुला तो अधिकारी संजय कुमार किसी तरह छत के रास्ते घर में घुसने की कोशिश करने लगे और इसी दौरान वह अँधेरा होने की वजह से छज्जे से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि गिरने की वजह से उनके  बाएँ पैर और कमर में चोट लगी है। आनन फानन में मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें     -     राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी को मिलेगा ओवैसी का साथ या..? बातचीत से नहीं हुआ फैसला अब...

पटना से कृष्णदेव की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp