Join Us On WhatsApp

आज का राशिफल : आज का दिन स्वास्थ्य, करियर, कारोबार, प्रेम संबंध के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं सभी राशियों का राशिफल ।

आज आपका दिन कैसा रहेगा, आपके करियर और व्यवसाय में क्या क्या बदलाव आयेगा। प्रेम संबंध को लेकर दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj ka rashifal
Horoscope- फोटो : Google

मेष 

मेष राशि वालों को समझदारी से निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नज़रअंदाज़ करना बेहतर होगा। तभी मानसिक संतुलन बना रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मौसम से अपना बचाव करे, नहीं तो जुकाम की स्थिति हो सकती है। 

भाग्यशाली अंक - 7, भाग्यशाली रंग - ऑरेंज 

वृष 

परिवर्तन से जुड़ी योजना बन रही है तो आज का दिन बहुत अनुकूल है। पुरानी बात को वर्तमान पर हावी ना होने दे। वरना मन विचलित होगा। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझायें ।पर्याप्त आराम की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 2 


मिथुन 

किसी प्रिय मित्र से मुलाक़ात होगी। कुछ समय घर- परिवार के लिए भी निकालें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बदलते मौसम से सावधान रहें।

भाग्य शाली अंक - 8, भाग्यशाली रंग - नीला 


कर्क 

कर्क राशि वालो को अगर प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने की बात चल रही है तो आज का दिन आपके पक्ष में हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा टाल मेल रहेगा। खाने पीने में संयम रखें। 

भाग्यशाली रंग - आसमानी, भाग्यशाली अंक - 8


सिंह 

सिंह राशि वाले को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पद सकता है पर आप नियंत्रण पा लेंगे। शारीरिक और मानसिक तनाव या थकान महसूस हो सकता है। 

भाग्यशाली रंग - गुलाबी, भाग्यशाली अंक - 6 

कन्या 

कन्या राशि वालों को अगर पिछले कुछ दिन भागम दौड़ कर रहे हैं तो उसका परिणाम सकारात्मक मिल सकता है। ऊर्जावान और सक्रिय बने रहें। सर्वाइकल और नसों में खिचाव की परेशानी आ सकती है। 

भाग्यशाली अंक - 2, भाग्यशाली रंग - बादामी 

तुला 

तुला राशि वालो का पारिवारिक जीवन सुखमय बनाने के लिए कुछ नियम बनायेंगे और वो सफल भी रहेंगे। कामकाज में अपनी एकाग्रता बनाए रखें। 

भाग्यशाली रंग - आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 


वृश्चिक 

दिन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक तनाव हटेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे । स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करे ।

भाग्यशाली रंग - केसरिया, भाग्यशाली अंक - 3

धनु 

धनु राशि वालो के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लाएगा। विदेश जाने वाले प्रयासरत लोगो को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में बहुत ज़्यादा व्यस्तता बनी रह सकती है। 

भाग्यशाली रंग -नीला, भाग्यशाली अंक - 9

मकर 

आपको अपनी योग्यता के अनुसार बेहतर परिणाम मिलेंगे। सिर्फ़ सही समय पर सही निर्णय लेने की ज़रूरत है। फालतू की बातों में समय व्यर्थ ना करें। जीवनसाथी के मान सम्मान का ध्यान रखें। नियमित योग और व्यायाम करते रहें।

भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली अंक - 1

कुंभ 

आपका संतुलित व्यवहार आज कई मुश्किलों को आसान कर सकता है। बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। शांति से समाधान निकालें। घर में सुख सनती बनी रहेगी। असंतुलित भोजन के सेवन से बचें।

भाग्यशाली रंग - पीला , भाग्यशाली अंक - 5

मीन 

मीन राशि वालो को कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले वरिष्ठ लोगो से सुझाव लेने की जरूरत है। पारिवारिक विवाद को बढ़ाने के जगह उसका समाधान निकालने की कोशिश करें । कान में दर्द की समस्या हो सकती है ।

भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक-6 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp