Join Us On WhatsApp

एक्शन में DIG डॉ. सत्य प्रकाश, कहा- मामलों की सही उद्भेदन नहीं करने पर पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई...

Action mein DIG Dr. Satya Prakash, kaha- mamalon ki sahi udb

kaimur : पटना मुख्यालय पुलिस महानिर्देशक के आदेश पर कैमूर पहुंचे शाहाबाद क्षेत्र के DIG डॉ. सत्य प्रकाश ने साइबर थाना और दर्ज कांडों का निरीक्षण करने काकई दिशा निर्देश दिए। खबर कैमूर से है जहां, भभुआ पहुंचे शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने साइबर थाना का निरीक्षण किए और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। बता दें कि, मुख्यालय पुलिस महानिर्देशक के आदेश पर भभुआ साइबर थाना का निरीक्षण करने के लिए डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश पहुंचे। जहां, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दिया गया। इस मौके पर एसपी कैमूर हरिमोहन शुक्ला, भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार, साइबर डीएसपी सहित कई पुलिस के जवान मौजूद रहे।


वहीं, DIG डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि, मुख्यालय पुलिस महानिर्देशक का आदेश है कि, अपने क्षेत्र के सभी साइबर थाना निरीक्षण करना है और समीक्षात्मक टिपणी निकलना है। इसी पर्पस से हम कैमूर आए हुए हैं और भभुआ साइबर थाना में जितने भी कांड दर्ज हैं उससे संबंधित निरीक्षण किया गया। और यहां के अधिकारियों को विभागीय निर्देश दिया गया।



इसके साथ ही, साइबर कांड के मामले या साइबर से संबंधित मामलों में अबतक की कार्रवाई और साइबर से जुड़े मामले का उद्भेदन किया गया है। जिसकी जांच की गई। साइबर से जुड़े जितने लंबित मामले हैं उन्हें भी जल्द से जल्द उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं समीक्षा के बाद किसी अधिकारी के द्वारा साइबर से जुड़ी मामलों का सही से उद्भेदन नहीं किया गया तो पदाधिकारी पर कार्रवाई किया जाएगा।


कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp