Join Us On WhatsApp

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैस में 268 लोगों की मौत, जानिए इस हादसे के बड़े अपडेट्स...

Ahmedabad Plane Crash: 268 people died in Ahmedabad plane cr

Desk News : अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया। इसमें 10 क्रू मेंबर समेत 229 लोग सवार थे। इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री और 169 भारतीय नागरिक सवार थे। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने निधन की पुष्टि की है। विजय रूपाणी अहमदाबाद से लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। विजय रूपाणी विमान की सीट 2D पर सवार थे।

आपको बता दें कि, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मुआवजे का ऐलान किया गया है। टाटा ग्रुप ने मुआवजे का ऐलान किया। बता दें कि, 1-1 करोड़ की मदद का ऐलान किया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि, हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। सभी घायलों का इलाज करवाएंगे। हॉस्टल बिल्डिंग के निर्माण में मदद करेंगे। 

इस भीषण विमान हादसे में 1 यात्री जिंदा बचे हैं। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि, प्लेन में सबसे पीछे बैठे 1 यात्री जिंदा बच गए हैं। जिंदा बचे यात्री रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि, टेक ऑफ के 30 सेकेंड बाद धमाका हो गया। धमाके के बाद विमान क्रैश हो गया।


इस विमान हादसे में 268 लोगों की मौत हो गई। विमान में सवार 229 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं विमान की चपेट में आने से 24 लोगों की मौत हो गई। यह विमान मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था। 


यह विमान हादसा इतना भीषण है कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल देने की अपील की है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp