Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पीयू कर्मचारियों की मांगों को अविलंब मांगें विश्वविद्यालय प्रशासन –आइसा

Aisa on P U prashasan

पटना विश्वविद्यालय में 10 सूत्री मांगों को ले कर हड़ताल कर रहे पटना विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के हड़ताल को आइसा ने समर्थन दिया। आइसा के तरफ से राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम,उपाध्यक्ष अनिमेष चंदन तथा सह सचिव आशीष साह ने आइसा के तरफ से समर्थन पत्र कर्मचारी संगठन को सौंपा। बता दे की पटना विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के द्वारा लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाई जा रहे हैं लगातार अपनी मांगों को पटना विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी अब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया है जिसके कारण विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य हो गए हैं।आइसा राज्य सह सचिव कुमार दिव्यम ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों के साथ आइसा खड़ा है। विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी है उसके बावजूद भर्ती नहीं की जा रही है।अनुकंपा पर भी नियुक्तियां दो साल से रुकी हुई हैं। कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। इसकी आइसा करता है।कुलपति महोदय छात्रों से भी जल्दी नहीं मिलते हैं। छात्र कर्मचारी एकता प्रदर्शित करते हुए आइसा ने समर्थन का ऐलान किया है। आइसा कैंपस के आंदोलनों के साथ खड़ा है।आइसा कर्मचारी संघ के आंदोलन के साथ कदम से कदम मिला कर चलेगा।




bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp